चण्डीगढ़

Valentine Day 2022: चंडीगढ़ का ‘गेड़ी रूट’ लवर्स के लिए तैयार, वैलेंटाइन डे पर मिलेगा स्‍पेशल फील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 05:05 PM IST

Valentine Day 2022: वैलेंटाइन डे के लिए चंडीगढ़ का गेड़ी रूट पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस रूट पर मौजूद रेस्‍टोरेंट और कैफे को हार्ट शेप का बैलून और टेडी बियर से सजाया जा चुका है। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानें भी सज चुकी हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने भी इस रूट पर सुरक्षा के प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

Image

चंडीगढ़ का खूबसूरत गेड़ी रूट

KEY HIGHLIGHTS
  • गेड़ी रूट वर्ष 1970 से युवाओं के बीच प्रसिद्ध
  • वैलेंटाइन डे पर यहां जुटती है प्रेमी जोड़ों की भीड़
  • गेड़ी रूट पर मौजूद हैं कई रेस्‍टोरेंट, कैफे और कॉलेज


Valentine Day 2022: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे कल है। यह दिन युवाओं और प्‍यार करने वाले कपल्‍स के लिए बेहद खास दिन है। इस दिन को दुनिया भर में अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। ब्‍यूटीफुल शहर चंडीगढ़ में भी वैलेंटाइन डे का जबरदस्‍त क्रेज देखने को मिलता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए चंडीगढ़ के अलावा मोहाली और पंचकूला के कपल्‍स भी ‘गेड़ी रूट’ पहुंचते हैं। चंडीगढ़ का गेड़ी रूट इस बार भी प्‍यार के दिवानों के स्‍वागत के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस रूट पर मौजूद रेस्‍टोरेंट और कैफे को हार्ट शेप का बैलून और टेडी बियर से सजाया जा चुका है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने भी इस रूट पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था की तैयारी पूरी कर ली है। इस रूट पर 50 से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

बता दें कि चंडीगढ़ गेड़ी रूट युवाओं के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इस रूट की प्राकृतिक खूबसूरती के कारण यहां पर कई पंजाबी फिल्‍मों और गानों को फिल्‍माया जा चुका है। गेड़ी रूट सेक्टर 8 से शुरू होकर सेक्टर 11 पर समाप्त होता है। यह मार्ग 1970 से प्रसिद्ध है। इस रूट के दोनों तरफ खूब सारे पेड़ और फूल पौधे लगे हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इसी रूट पर डीएवी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, साइंस कॉलेज फॉर गर्ल्स और पंजाब यूनिवर्सिटी मौजूद है। इन कॉलेज के युवाओं की भीड़ इस रूट पर हमेशा नजर आ जाती है। जिसकी वजह से इसका नाम गेड़ी रूट पड़ गया है।

रेस्‍टोरेंट और कैफे वैलेंटाइन डे के लिए तैयार

वैलेंटाइन्स डे पर यह रूट गुलजार हो जाता है। यहां कपल्‍स एक दूसरे को हार्ट शेप बैलून, रोज और टेडी जैसे गिफ्ट एक दूसरे को देते हुए नजर आते हैं। वैलेंटाइन डे को ध्‍यान में रखकर इस रूट पर गिफ्ट की कई छोटी-छोटी दुकानें सज गई हैं। इस रूट को खास बनाने में यहां मौजूद कैफे और रेस्‍टोरेंट भी अहम भूमिका अदा करते हैं। गेड़ी रूट पर अंकल जैक, लंदन बॉक्स, व्हीट डिम-सम्स, बरग्रिल, सुपर डोनट्स, फायर एन ग्रिल और सॉफ्टी कॉर्नर जैसे कई फेमस रेस्‍टोरेंट हैं। यह सभी वैलेंटाइन डे पर कपल्‍स के वेलकम के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article