चण्डीगढ़

Chandigarh Crime: दोस्ती से इंकार करने पर सनकी ने स्कूल में घुसकर छात्रा पर तलवार से किया हमला, गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 08:02 PM IST

Patiala Crime: पटियाला के थाना सिविल लाइन से जानलेवा हमले का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक निजी स्कूल के अंदर घुसकर एक नाबालिग ने तलवार से एक छात्रा पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में छात्रा की कई उंगलियां कट गई और हाथ में भी गंभीर चोट आई है।

Image

दोस्‍ती से इंकार करने पर स्‍कूल के अंदर छात्रा पर जानलेवा हमला। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. छात्रा ने आरोपी के हिंसक बर्ताव के कारण उससे बना ली थी दूरी
  2. तलवार से हमले में बचाव के दौरान छात्रा का हाथ और उंगलियां कटी
  3. आरोपी नाबालिग को हमला करते देख दूसरे छात्रों ने उसे दबोचा

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ से सटे पटियाला के थाना सिविल लाइन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सनकी युवक ने दोस्‍ती से इंकार करने पर एक छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने स्‍कूल के अंदर घुसकर छात्रा पर तलवार से हमला बोल दिया। छात्रा पर हमला होते देख दूसरे छात्रों ने आरोपी को दबोच लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गई, हालांकि इस हमले में छात्रा का एक हाथ बुरी तरह से कट गया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधकों ने छात्रा को तत्‍काल अस्पताल पहुंचाने के साथ इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। स्‍कूल के अंदर घुसकर छात्रा पर हमले के इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

यह पूरी घटना पासी रोड स्थित निजी स्कूल की है। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लहल कॉलोनी का रहने वाला है और वह नाबालिग है। थाना सिविल लाइन इंचार्ज जसप्रीत सिंह काहलों ने बताया कि, आरोपित नाबालिग के खिलाफ पहले भी मारपीट का एक मामला सामने आ चुका है। हालांकि उस समय जांच के बाद इसे छोड़ दिया गया था। हालांकि इस बार उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

तलवार से बचाव में कट गई कई उंगलियां, हाथ में गंभीर चोट

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अभी तक जांच और घायल छात्रा के बयान के आधार पर पता चला है कि आरोपित नाबालिग और छात्रा की पहले से ही जान पहचान थी। आरोपी, छात्रा से एक तरफ प्‍यार करने लगा और छात्रा के सामने भी इसका इजहार किया, लेकिन छात्रा ने उसके हिंसक बर्ताव को देखते हुए उसे मना कर दिया और उससे बातचीत भी बंद कर दी थी।

इस वजह से युवक नाराज था और उसे लगातार धमकियां दे रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग शनिवार को तलवार लेकर स्‍कूल पहुंचा और क्‍लास से बाहर निकल रही छात्रा को देखते ही उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले के बचाव के दौरान छात्रा की हाथ के साथ कई उंगलियां कट गईं। हालांकि आरोपी दूसरा वार करता, इससे पहले दूसरे छात्रों व स्कूल स्टाफ ने उसे दबोच लिया। बाद में छात्रों ने उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'