चण्डीगढ़

Chandigarh News: बॉलीवुड निर्देशक 420 के केस में चंडीगढ़ में हुआ गिरफ्तार, कर रखी थी ऐसी धोखाधड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:04 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में बॉलीवुड फिल्मों के एक निर्देशक अशोक नंदा को गिरफ्तार किया। यह केस चंडीगढ़ के रहने वाले एक व्‍यक्ति ने दर्ज कराया था। नंदा ने यहां पर एक कोठी का सेकेंड फ्लोर किराए पर ले रखा है, जिसके किराए के तौर पर 7 लाख रुपये का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया।

Image

बॉलीवुड डायरेक्‍टर चंडीगढ़ में गिरफ्तार।

Chandigarh News: बॉलीवुड फिल्मों के एक निर्देशक को 420 के एक मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फिल्म डायरेक्‍टर अशोक नंदा हैं। इन पर चेक बाउंस का केस है। चंडीगढ़ पुलिस की पीओ एंड समन सेल यूनिट ने सेक्टर-35 स्थित एक कोठी से उसे गिरफ्तार किया। अशोक नंदा यहां किराये पर रहते थे। पुलिस के अनुसार नंदा के खिलाफ कोठी मालिक नीलम गोयल ने चेक बाउंस होने और धोखा देने का आरोप लगाकर एन. आई. एक्ट की धारा 138 और 420 के तहत मामला दर्ज कराया था।

चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म निर्देशक अशोक नंदा ने सेक्टर-35 में एक कोठी के सेकंड फ्लोर को किराए पर ले रखा है। इसके किराए के रूप में कोठी मालिक नीलम गोयल को लाखों रुपये का चेक दे रखा था , जो बाउंस हो गया। इसके बाद नीलम गोयल ने नंदा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने नंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नंदा को जिला कोर्ट में पेश किया, जहां पर नंदा के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह कोठी मालिक नीलम को किराया चुका देंगे। जिसके बाद नंदा को कोर्ट से जमानत मिल गई।

अशोक नंदा ने 2007 से किराए पर ले रखा है कोठी का सेकेंड फ्लोर

पीओ एंड समन सेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, निर्देशक अशोक नंदा ने इस कोठी के सेकेंड फ्लोर को साल 2007 से किराए पर ले रखा है। आरोप है कि इसका सात लाख रुपये किराया बकाया है, जिसके लिए नंदा ने कोठी मालिक नीलम को चेक दिया था, लेकिन यह चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर नंदा की तलाश शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, नंदा को पकड़ने के लिए जब एक टीम सेक्टर 35 स्थित कोठी पहुंची तो वो मुंबई भाग गए। जिसके बाद एक टीम को मुंबई भेजा गया, लेकिन वो वहां भी नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस की टीम ने नंदा को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। पीओ एंड समन सेल इंचार्ज विक्रम सिंह ने बताया कि, धोखाधड़ी और चेक बाउंस के एक मामले में डायरेक्‍टर अशोक नंद को गिरफ्तार करे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्‍हें जमानत मिल गई। बता दें कि, अशोक नंद ने वन डे: जस्टिस डिलीवरड, रिवाज, हम तुम और मॉम जैसे फिल्‍में डायरेक्‍ट की हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'