Best Places to Visit in Chandigarh: चंडीगढ़ को ब्यूटीफुल सिटी भी कहा जाता है। यह शहर अपनी हरियाली और खूबसूरती के कारण पूरे देश में अगल पहचान रखता है। देश के पहली प्लांड सिटी चंडीगढ़ में हर चीज व्यवस्थित नजर आती है। इस शहर को सबसे अलग पहचान यहां के पार्क और गार्डन देते हैं। यहां पर्यटकों के लिए घूमने के लिए कई ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं, जहां पहुंचते ही आपका दिल खुशी से भर जाएगा। यहां हम आपको चंडीगढ़ की पांच ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमकर अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।
राक गार्डन
अगर आप इन छुटि्टयों में चंडीगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शहर के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पाट में से एक रॉक गार्डन जरूर जाएं। दुनिया के सबसे ज्यादा फेमस गार्डंस में शुमार यह 40 एकड़ में फैला है। इसे देश के मशहूर रॉक आर्टिस्ट नेकचंद ने वेस्ट मैटीरियल से तैयार किया है। रॉक गार्डन में बनी मूर्तियों, मंदिरों, महलों आदि को देखकर आप अचरज में पड़ जाएंगे। इस गार्डन में वाटरफॉल, पूल और 14 घूमावदार रास्ते बने हैं जो नवीनता और कल्पनाशीलता को दर्शाते हैं। गार्डन में झरनों और जलकुंड के अलावा ओपन एयर थियेटर भी बना है। इस गार्डन में घर के बेकार समानों से मूर्तियां बनाई गई हैं। रॉक गार्डन हर दिन सुबह 9 बजे खुल जाता है। यहां पर 40 रुपये एंट्री टिकट है।
सुखना लेक
सुखना झील चंडीगढ़ की पहचान है। लगभग 3 किमी में फैली इस झील में लोग बोटिंग का मचा लेने आते हैं। यहां से शिवालिक की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। झील में बोटिंग के साथ शिकारे का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर खाने पीने के लिए कई बड़े ब्रांड के रेस्टोरेंट भी है। झील के साथ फॉरेस्ट एरिया लगता है जहां पर आप ट्रैकिंग और साइकिलिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर दिनभर टूरिस्ट का तांता लगा रहता है।
बर्ड पार्क चंडीगढ़
चंडीगढ़ बर्ड पार्क भी एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। इसका उद्घाटन नवंबर 2021 में किया गया था। तब से यहां पर लाखों टूरिस्ट आ चुके हैं। बर्ड पार्क बच्चों के अलावा बड़ों और बुजुर्गों के लिए भी बेहद खास टूरिस्ट स्पॉट है। यहां पर आपको अफ्रीकन लव बर्ड्स, बडगेरिगर्स, वूड डक, गोल्डन, व्हाइट स्वान, ब्लैक स्वान, येलो पीजेंट, ग्रीन विंग मकाओ, सन कोनर्स, अफ्रीकन ग्रे पैरेट, फिंचिज और मैलानिस्टिक पीजेंट जैसी 48 प्रजातियों के 800 से अधिक देशी-विदेशी पक्षी देखने को मिलेंगे। यहां पर पांच साल तक के बच्चों की एंट्री फ्री है। पांच से 12 साल तक 30 रुपये और इससे ऊपर के लोगों को 50 रुपये का टिकट लेना पड़ता है।
रोज गार्डन
चंडीगढ़ के मशहूर रोज गार्डन को एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन माना जाता है। यहां पर 825 तरह के फूल मौजूद हैं। यहां एक साथ इतने सारे फूलों को देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है। यहां पर कई पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। यदि आप अपनी यात्रा को बेहतरीन बनाना चाहते हैं, तो इस खूबसूरत जगह को देखना कभी न भूलें। यहां किसी तरह की कोई एंट्री फीस नहीं लगती है। यह हफ्ते में सातों दिन खुला रहता है।
आर्ट गैलरी
देश के इतिहास को समेटे इस आर्ट गैलरी को 1947 में भारत के विभाजन के बाद बनाया गया था। विभाजन से पहले यह केंद्रीय संग्रहालय के तौर पर जाना जाता था। विभाजन के बाद इसकी सभी संपत्तियों का छह फीसद तक पाकिस्तान को दे दिया गया था। बाकि को चंडीगढ़ के सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी में स्थानांतरित कर दिया गया। यहां पर आपको विभिन्न पहाड़ी और राजस्थानी चित्रों के अलावा गांधार की मूर्तियों, सजावटी कलाओं जैसी कई एंटिक चीजें देखने को मिल जाएंगी।
