चण्डीगढ़

पंजाब में AAP नेता के घर पर 25 राउंड फायरिंग, 5 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी

पंजाब में कपूरथला जिले के फगवाड़ा में AAP नेता के घर पर बाइक से आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के को-ऑर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर फायरिंग के बाद बदमाश वहां पांच करोड़ की फिरौती की चिट्ठी भी फेंक कर भाग गए।

Image

कपूरथला जिले के फगवाड़ा में AAP लीडर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

पंजाब के फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के एक नेता पर 25 राउंड फायरिंग की खबर है। बता दें कि फगवाड़ा राज्य के कपूरथला जिले में एक निगम क्षेत्र है। दो बाइक सवार गैंगस्टरों ने AAP नेता दलजीत राजू दरवेश के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की और 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी वाला पत्र फेंक कर वहां से फरार हो गए।

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला रखा है। ज्ञात हो कि दलजीत राजू दरवेश को पंजाब सरकार ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का को-ऑर्डिनेटर बनाया है। गैंगस्टर्स ने इन्हीं दलजीत राजू दरवेश के घर पर आज यानी गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग की।

AAP नेता के घर पर हुई इस अंधाधुंध फायरिंग में घर की दीवारों और दरवाजों पर छेद हो गए। घर में खिड़कियों के कांच टूट गए। फायरिंग के बाद बदमाश वहां धमकी भरी चिट्ठी भी फेंकर कर गए हैं। जानकारी मिलते ही सदर थाना SHO कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

AAP नेता के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के संबंध में जब एसपी फगवाड़ा को पता चला तो उन्होंने पुलिस की टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है।

कौन हैं दलजीत राजू?

जिस दलजीत राजू दरवेश के घर पर आज गोलीबारी हुई, वह फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। दलजीत पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे और जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और वह पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article