लखनऊ

अयोध्या में अब दिखेगा राम लला का पूरा मंदिर, दिल्ली-अयोध्या Vande Bharat Express का किराया और रूट यहां देखें

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। अगर आप अभी तक अयोध्या में राम लला के दर्शन करने नहीं आए हैं तो बता दें कि दिल्ली में आनंद विहार से अयोध्या कैंट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है। चलिए जानते हैं इस वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया, रूट और हफ्ते में कितने दिन चलती है?

Vande Bharat Train right PTI.

दिल्ली से अयोध्या के लिए वंदे भारत कब-कब चलती है? (Photo - PTI)

जब से 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है, तब से अब तक लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के लिए यहां पहुंच चुके हैं। अयोध्या तक रेल और सड़क के साथ ही हवाई कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए यहां पहुंचना आसान हो गया है। इसके बावजूद बहुत से लोग अब भी अयोध्या में राम लला के दर्शन नहीं कर पाए हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो अब देर न करें। अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर से शिखर पर भगवा ध्वज भी लहरा दिया है। इसका मतलब है कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगर आप रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या आने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए एक बार फिर दिल्ली से अयोध्या आने वाली वंदे भारत के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

मंगलवार 25 नवंबर को आधिकारिक तौर पर मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया। साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट से 2.77 एकड़ विवादित जमीन पर राम मंदिर के पक्ष में निर्णय आने के 6 साल बाद मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और राम लला के दर्शनों के लिए अयोध्या आना चाहते हैं, तो बता दें कि दिल्ली से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था है। यह ट्रेन लगभग साढ़े 8 घंटे में दिल्ली से अयोध्या पहुंचा देती है।

कहां से चलती है अयोध्या के लिए वंदे भारत?

दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे चलती है और उसी दिन दोपहर 2.30 बजे अयोध्या पहुंच जाती है। इस तरह आप सिर्फ 8.20 घंटे में ही दिल्ली से अयोध्या पहुंच सकते हैं। सिर्फ 8.20 घंटे में यह ट्रेन दिल्ली से अयोध्या की 629 किमी की दूरी तय कर लेती है।

ये भी पढ़ें - राधारानी के वृंदावन आए हैं तो शहर में कहां-कहां जाएं, ये रही पूरी आइटनरी

हफ्ते में कितने दिन चलती है अयोध्या वंदे भारत

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और अयोध्या कैंट के बीच वंदे भारत हफ्ते में 6 दिन चलती है। यह ट्रेन गुरुवार से मंगलवार तक हर रोज सुबह 6.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर उसी दिन दोपहर 2.30 बजे अयोध्या पहुंचती है। हफ्ते में सिर्फ एक दिन, बुधवार को यह ट्रेन नहीं चलती।

अयोध्या वंदे भारत का रूट क्या है?

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या के रूट में वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) कानपुर सेंट्रल होते हुए आगे बढ़ती है। यह ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंचने से पहले रास्ते में चार स्टेशनों खुर्जा जंक्शन (पहला स्टॉप), अलीगढ़ जंक्शन (दूसरा स्टॉप), कानपुर सेंट्रल (तीसरा स्टॉप) और लखनऊ जंक्शन (चौथा स्टॉप) पर रुककर आगे बढ़ती है।

ये भी पढ़ें - अब दिल्ली NCR के लोग नमो भारत ट्रेन में कराएंगे प्री-वेडिंग शूट और बर्थडे ईवेंट, जानें कितना आएगा खर्चा

अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कितना है?

दिल्ली में आनंद विहार से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत का किराया दो श्रेणियों में बंटा है। दिल्ली से अयोध्या तक की इस यात्रा को आप एसी चेयर कार (CC) और एग्जक्यूटिव क्लास (EC) में तय कर सकते हैं। चेयर कार के लिए आपको 1640 रुपये का टिकट लेना होगा, जबकि एग्जक्यूटिव क्लास में सफर के लिए 2980 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh
Digpal Singh Author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Cities Newsletter!