शहर

Chamoli Cloudburst: थराली में बादल फटने से तबाही का मंजर, बारिश और मलबे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

चमोली के थराली इलाके में बादल फटने से भारी तबाही हुई और लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। तेज पानी के बहाव के कारण 11 लोग घायल हो गए। सगवाड़ां गांव में एक युवती की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं एक बुजुर्ग को लापता बताया जा रहा है। बादल फटने के कारण कई रास्ते भी बंद हो गए हैं। जिससे रेस्क्यू टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Image

थराली में बादल फटने से मची तबाही

TharaliCloudburst Uttarakhand: उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। थराली से आगे चेपडो बाजार में तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। टाइम्स नाव नवभारत से बात करते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात के समय अचानक चेपडो बाजार के ऊपर तेज आवाज आई, जिसके बाद तेज रफ्तार से पानी और मलबा सड़क व दुकानों में घुस गया। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान 20 से 40 लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि 11 लोग घायल हो गए और एक बुजुर्ग लापता हो गया। वहीं दूसरी और सगवाड़ा गांव में भी मलबे की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई।

बादल फटने से कई रास्ते बंद

बादल फटने की घटना से थराली-देवाल मोटर मार्ग 10 से अधिक जगहों पर बंद हो गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए आर्मी की टीमों को पैदल ही थराली से चेपडो की और जाना पड़ रहा है। साथ ही स्थानीय लोग भी पैदल यात्रा करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे पर थराली में बरसाती नाला उफान पर आ गया है। जिसके कारण सड़क पर खड़ा एक ट्रक नाले में फंस गया। प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है।

चमोली में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी

चमोली में आज भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। चमोली के अलावा आज टिहरी गढ़वाल, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, अल्मोढ़ा, उधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी येलो अलर्ट है। इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article