शहर

Firozabad: शादी समारोह में खाने को लेकर खूब चले लाठी-डंडे, टूटा रिश्ता; बिना दुल्हन लौटी बारात

Firozabad: फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में अचानक खाना खत्म होने से अफरातफरी मच गई। बारातियों ने जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों में इतने लाठी-डंडे चले की पुलिस तक बुलानी पड़ी और शादी भी टूट गई।

Image

शादी समारोह में खाने को लेकर खूब चले लाठी-डंडे

Photo : iStock

Firozabad: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले में हो रही एक शादी में बराती और घरातियों दोनों के बीच खूब लात-घूंसे चले। मामूली सी बात को लेकर यहां लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए, कुर्सियां इधर-उधर फेंकी गई। इस पूरी घटना में 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दरवाजे पर बारात आने के बाद भी शादी नहीं हुई। दुल्हन के जोड़े में दूल्हे के नाम की मेहंदी रचाए लड़की बैठी ही रह गई। शादी के दौरान हुई लड़ाई की एक वीडियो भी सामने आई है। दोनों पक्षों में हुई झड़प की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।

इस वजह को लेकर चली लाठियां

मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के हुमायूंपुर गांव की रहने वाली युवती की रामनगर के रहने वाले विकास से 10 जुलाई को शादी होनी थी। युवक विकास बरात के साथ मैरिज होम पहुंचे। घरातियों द्वारा बारातियों की खुब आव भगत की गई। लेकिन खाना खत्म होते ही बरातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। खाना खत्म होने के कारण बरातियों ने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी और शादी में दोनों पक्षों के बीच खुब लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। घटना देखते ही देखते इतना बढ़ गई शादी तक टूट गई। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं।

दुल्हन पक्ष ने बुलाई पुलिस

खाना खत्म होने के बाद दोनों पक्षों में हुई मारामारी के पर लड़की पक्ष ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष के लोग उनसे पैसों की डिमांड कर रहे हैं। लड़की पक्ष ने आगे बताया कि खाना खत्म होने पर उन्हें और खाना बनवाना था। लेकिन तब तक समारोह में लाठी-डंडे चल गए। पैसे देने से मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। शादी समारोह में चले लाठी-डंडों की विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

टूटी शादी

शादी में छोटी से बात को लेकर शुरू हुआ हंगामा इतना बढ़ गया है शादी के जोड़े में तैयार दुल्हन इंतजार ही करती रही गई। बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article