शहर

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बड़ा एक्सीडेंट, कार ने स्कूटर में मारी टक्कर; 4 लोगों की मौत

पंजाब के होशियारपुर में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई।

Image

(सांकेतिक फोटो-istock)

होशियारपुर में मुकेरियां के पास जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी जिसके बाद स्कूटर एक खड़े ट्रक से जा टकराया जिससे स्कूटर सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राम नगर कॉलोनी के पास हुई इस घटना में स्कूटर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आईं।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मुकेरियां निवासी कार चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

शादी समारोह संपन्न होने के बाद निकले थे बाहर

जानकारी के मुताबिक, काला झंझ रोड स्थित सीके फार्म में एक शादी समारोह का प्रोग्राम चल रहा था। समारोह संपन्न होने के बाद वेटर का काम करने वाले नरेंद्र कुमार गग्गी (24), सुखविंदर सिंह सोनू (40) दोनों जबल बाजार, मुकेरियां मिथुन मंडल (37) विधिक साहू (46) पुत्र मुक्त साहू दोनों निवासी, पघारी दरभंगा बिहार, जो जालंधर में रहते थे, पैलेस से बाहर स्कूटी पर सवार होकर बाहर निकले थे।

चारो की मौके पर ही मौत

बताया जा रहा है कि बुलेट मोटरसाइकिल एजेंसी के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही है एक कार ने सामने उनकी स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सर्विस लेन पर किनारे खड़ा एक ट्रक के पीछे से स्कूटी जा टकराई और सभी बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मृतकों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी बलविंदर जौड़ा ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article