शहर

पटना के CV रमन हॉस्टल पर फायरिंग-बमबाजी, लड़की से छेड़खानी के बाद 2 छात्र गुट टकराए

बिहार के पटना में लड़की से छेड़खानी के बाद दो छात्र गुट भिड़ गए और सीवी रमन हॉस्टल पर गोलीबारी और बमबाजी कर दी। इस फायरिंग में 2 लोग घायल हुए हैं।

Image

सीवी रमन हॉस्टल पर बमबारी

पटना के सुलतानगंज थाना अंतर्गत सीवी रमन हॉस्टल में मंगलवार-बुधवार की देर रात बमबाजी और फायरिंग करने की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, लड़की से छेड़खानी के मामले के बाद यह घटना छात्रों के दो गुट के बीच हुई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बमबाजी से हॉस्टल की खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए और 2 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीवी रमन हॉस्टल परिसर के अंदर खड़ी कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं और दीवारों और कमरों पर गोलियों-बम के निशान पड़ गए हैं।

सुलतानगंज थाना सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के मुताबिक, पटना के कृष्ण घाट पर छेड़खानी की घटना के बाद छात्रों के गुट में बमबाजी और गोली चलाई गई, जिसमें हॉस्टल के दो लड़के को बम के स्प्लेंडर लगे हैं, जिनका पटना मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। साथ ही साथ हॉस्टल परिसर में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। दो बम हॉस्टल पर चलाए गए हैं और गोलियां भी चलाई गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article