शहर

Goa Airport पर बम का अलर्ट! बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2024, 02:57 PM IST

Bomb Alert At Goa Airport: गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे पर बम रखे होने का दावा किया गया है। हालांकि, अभी तक कोई ऐसी सामाग्री बरामद नहीं हुई है। ऐहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Image

गोवा एयरपोर्ट पर बम की सूचना

Photo : Twitter

Bomb Alert At Goa Airport : गोवा में प्रशासन सोमवार को उस समय सकते में आ गया जब एक ईमेल में दक्षिण गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे पर बम रखे होने का दावा किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विमानपत्तन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हवाई अड्डा निदेशक एस वी टी धनंजय राव ने कहा कि उनके कार्यालय को आज सुबह एक ईमेल मिला जिसमें हवाई अड्डे पर बम रखे होने की बात कही गई। राव ने कहा कि अब हम अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं विमान परिचालन अप्रभावित है।

प्रोटोकॉल बढ़ाया गया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा पुलिस को हवाई अड्डे के अधिकारियों से इस संबंध में औपचारिक शिकायत मिली थी और बम निरोधक दस्ता इलाके की छानबीन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हम तय प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रहे हैं। हवाई अड्डा निदेशक ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया था जिसमें देश के अन्य हवाई अड्डों को भी संबोधित किया गया है।

End of Article