Boiler Blast in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया। रेवाड़ी में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया, जिसमें करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही घटनास्थल पर अधिकारी पहुंच रहे हैं।
हादसे में करीब 40 लोग घायल
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है। हमने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने फैक्ट्री में एम्बुलेंस भेजी है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में लगभग 40 लोग घायल हैं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे रोहतक रेफर किया गया है।
