Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। ये मामला बिजनौर जिले से है, जहां एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम में दुष्कर्म किया गया था। घटना के बाद पीड़िता के परिवार की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
चारा डालने गई किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम को किशोरी अपने घर से निकल कर पशुबाड़ा में अपने पशुओं को चारा डालने गई थी। उसी दौरान उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जैसे ही परिजन वहां पहुंचे तब तक मौका देख आरोपी भाग निकला था।
आरोपी की पहचान पर पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई है। पीड़िता का उम्र केवल 13 वर्ष की है। पीड़िता थाना चांदपुर के पांडानगर चौकी के एक गांव से है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म की इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। इस शिकायत के आधार पर सोहित नाम के व्यक्ति पर दुष्कर्म और यौन अपराध से बच्चों को संरक्षण अधिनियम, जिसे पॉक्सो भी कहा जाता है के तहत मामला दर्ज किया गया। उसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी सोहित को पकड़ लिया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
