शहर

मुजफ्फरपुर की लीची का स्वाद लेगी सारी दुनिया, इस एयरपोर्ट पर शुरू हुई कार्गो सेवा

मुजफ्फरपुर की लीजी अब घरेलू बाजार में सिर्फ चार से पांच घंटे में पहुंच जाएगी। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसे पहुंचने में 10 से 24 घंटे का समय लगेगा। इसे लेकर इस एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा शुरू की गई है।

Image

मुजफ्फरपुर की लीची का स्वाद लेगी दुनिया

Photo : iStock

बिहार में कई ऐसी चीजें उपजाई जाती हैं, जो दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन, बात जब मुजफ्फरपुर की लीची की आती है तो इसका स्वाद सब भर भारी पड़ता है। यहां की शाही लीची की बात ही अलग है। हर कोई मुजफ्फरपुर के शाही और टेस्टी लीची का स्वाद के लोग दीवाने हैं। ऐसे में अब ये शाही लीची बिहार के दरभंगा और मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के अलग-अलग जिलों से देश और विदेशों में भेजे जाएंगे। जी हां, इसकी शुरुआत की दी गई है। अब कार्गो जेट से के जरिए यहां के लीची का स्वाद हर कोई ले सकेगा।

दरभंगा एयरपोर्ट ने शुरू की सेवा

कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने कऔर स्थानिय किसानों को समर्थन देने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट ने शाही लीची के परिवहन के लिए कार्गो सेवा की शुरुआत की है। इस मौके पर लीची ग्रोअर्स एसोसिएशन के सलाहकार कृष्ण गोपाल सिंह और विश्वसेना एग्रो एंड डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक स्पाइसजेट कार्गो से मैनेजर सोनू सहित दूसरे लोग शामिल हुए हैं।

लीची उत्पादकों को होगा फायदा

अब ये शाही लीची बिहार से देश और विदेश तक पहुंचेंगे। जहां से घरेलू बाजार में चार या पांच घंटे और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 से 24 घंटे में पहुंचेंगे। इसे लेकर लीची ग्रोअर्स एसोसिएशन के सलाहकार कृष्ण सिंह का कहना है कि यह नई कार्गो सेवा विहार के लीची उत्पादकों के लिए एक गेम चेंजर हो सकता है। इससे किसानों की जिंदगी पर काफी अहम प्रभाव पड़ेगा।

ट्रेनों से भी भेजे जाएंगे लीची

इतना ही नहीं, इसके अलाव तीन और ट्रेनों के माध्यम से भी लीची भेजने की प्लानिंग चल रही है। इसे लेकर लीची ग्रोअर्स एसोसिएशन और उत्पादक संघ की तरफ से पत्र लिखा गया है। इस पत्र में बताया गया है कि जयनगर से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन में 1 वीपी और 2 एसएलआर बुक करने की जरूरत है। इनमें एक एसएलआर को समस्तीपुर से वीपी और एक को को मुजफ्फरपुर से बुक किया जाना है। इसके साथ ही बरौनी से अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस और रक्सौल लोकमान्य तिलक में भी एक वीपी की मांग की गई है।

मुजफ्फरपुर से स्टेशन तक जाने में होगी आसानी

इन सभी एसएलआर और वीपी की बुकिंग रलेवे के जरिए ही की जानी है। इससे किसानों को मुजफ्फरपुर से अलग-अलग रेलवे स्टेशनों तक अपनी लीची ले जाने में सुविधा होगी। इसे लेकर यह भी कहा गया है कि इसे 21 मई से जोड़ा जाएगा। यह भारतीय रेलवे और उत्पादकों के लिए कारगर होगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान