शहर

Bihar Weather Today: बिहार में तेज गर्मी और लू का कहर, 44 डिग्री तक पहुंचा पारा; कल से बदलेगा मौसम

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 April 2026: बिहार में भीषण गर्मी का कहर बरपा रही है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। आज 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी हुआ है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : PTI

बिहार में आज का मौसम (23 April 2026 Bihar Weather Today): बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है, तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। दिन में सूरज की तल्खी भी लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण लोग कड़ी धूप में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जिसके चलते गली-मोहल्लों और बाजारों में दोपहर में सन्नाटा अभी से देखने को मिलने लगा है। तेज धूप के कारण 44 डिग्री तक तापमान पहुंच चुका है। आज भी बिहारवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

बिहार के किन जिलों में आज चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार आज पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल, नालंदा और जहानाबाद में लू चलने की संभावना है। शेष जिलों में गर्मी सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि 24 अप्रैल से बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक करवट बदल सकता है। गुरुवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। लेकिन इसका असर फिलहाल सीमांचल इलाके तक ही सीमित रहने के आसार हैं। जिसके प्रभाव से कुछ जगहों पर आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम के मजबूत होने पर बिहार के अन्य हिस्सों में भी तापमान में थोड़ी कमी आ सकता है।

बिहार में अगले 3 दिन बारिश के आसार

IMD के अनुसार, 24 अप्रैल को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवा चलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 और 26 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, पटना, अरवल, जहानाबद, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय को छोड़कर शेष जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बिहार का सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला बक्सर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतास के डेहरी में 42.4 डिग्री, गया में 42.2 डिग्री, शेखपुरा में 42 डिग्री, अरवल में 41.7 डिग्री, छपरा में 41.3 डिग्री और पटना में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article