शहर

बिहार का मौसम (21 June 2026) Bihar Weather Today: बिहार का मौसम बना पहेली, कहीं लू तो कहीं बारिश की फुहार, कब होगी झमाझम बरसात?

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 June 2026: बिहार में कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है। 22 जून के बाद मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

Image

Bihar weather today

बिहार में आज का मौसम (21 June 2026): बिहार में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बारिश दर्ज की जा रही है, वहीं कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में मानसून की मौजूदगी के बावजूद लोगों को अच्छी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। बिहार में आज भी मिला-जुला मौसम रहने की संभावना जताई गई है। 14 जिलों में लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। वहीं सीमांचल और पूर्वी हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है। 22 जून तक प्रदेश में लू जैसे हालत बने रहने की संभावना है। 23 जून के बाद बारिश का दायरा बढ़ सकता है।

बिहार में 21 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार में कहीं उमस और तेज धूप रहेगी, तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, गयाजी, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और जमुई में लू चलने की संभावना है। वहीं अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

बिहार में कब बदलेगा मौसम का मिजाज

IMD के अनुसार, मानसून ने अभी तक पूरे बिहार को कवर नहीं किया है। कई दिनों से यह यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका हुआ है। प्रदेश में फिलहाल बंगाल की खाड़ी से नमी पहुंच रही है। जिससे पूर्वी बिहार में बादल छाने और हल्की बारिश होने की स्थिति बनी हुई है। लेकिन मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई है, जिसके कारण लोगों को उमस और गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक ऐसा ही मौसम का पैटर्न बना रह सकता है। जिसके बाद मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article