शहर

बिहार का मौसम (20 May 2026) Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का यू-टर्न! भीषण गर्मी के बीच 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 May 2026: बिहार में भीषण गर्मी के बीच आज 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

Image

Bihar Weather

बिहार में आज का मौसम (20 May 2026): बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। आज प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बिहार में पिछले 24 घंटे में कैमूर सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद डेहरी में 41.2 डिग्री और छपरा में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। IMD के अनुसार बिहार में आगामी 3-4 दिनों तक मौसम मिलाजुला बना रहेगा। इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं गर्मी देखने को मिल सकती है।

बिहार में 20 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज आंधी-बारिश के लिए 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 जिलों में येलो अलर्ट है। बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन उमस फिर भी परेशान करेगी। IMD के अनुसार बिहार में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। वहीं तेज गर्मी के चलते भी वातावरण अस्थिर बना हुआ है, जिसके कारण बादल तेजी से बन रहे हैं। इसी वजह से बिहार में बारिश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। बुधवार को दिन तक गर्मी का मौसम रहेगा, जिसके बाद शाम होते-होते मौसम अचानक बदल जाएगा और तेज आंधी व बारिश शुरू होने के आसार हैं।

बिहार के किन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, नालंदा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, गया, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और आसपास के क्षेत्र।

पटना में आज कैसा मौसम रहेगा

बिहार की राजधानी पटना में भी आज मौसम बदला रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। लेकिन वातावरण में नमी के चलते उमस परेशान कर सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article