शहर

बिहार का मौसम (17 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में फिर ठिठुरन का अलर्ट! नए पश्चिमी विक्षोभ से जोर पकड़ेगी ठंड, सर्द हवाओं से लुढ़केगा पारा

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 Jan 2026: बिहार में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। फिलहाल यहां शीतलहर से राहत बनी हुई है। दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का एहसास भी दोपहर में कम हो रहा है। हालांकि जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। आने वाले दिनों में बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा:

Image

आज बिहार का मौसम

बिहार में आज का मौसम (17 Jan 2026): बिहार में कड़ाके की ठंड का सितम अभी जारी है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। लेकिन दिन ढलने के साथ ही सर्दी फिर से जोर पकड़ ले रही है। जिसके कारण सुबह-रात में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड पड़ रही है। हालांकि आज शीतलहर और घने कोहरे को लेकर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर से तेज ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से बिहार में तापमान में गिरावट होने के आसार है। साथ ही सर्द हवाओं के चलने से ठंड में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है।

बिहार में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है। इस दौरान प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। कोहरे का प्रभाव उत्तर बिहार के जिलों में ज्यादा रहने की संभावना है। आज बिहार के पश्चिम-चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

उत्तर भारत में दिन में ठंड से राहत क्यों?

आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ कमजोर बना हुआ है। वहीं सर्द पछुआ हवाओं का असर भी सीमित है। जिसके कारण दिन में धूप निकल रही है और तापमान में भी खास गिरावट नहीं हो रही है। लेकिन रात में आसमान साफ होने के कारण तेजी से धरती की गर्मी बाहर निकल रही है। जिस कारण न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा रही है। इस वजह से सुबह और रात के समय ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है।

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 22-23 जनवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से बिहार की तरफ उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं बढ़ेंगी। जिसके कारण रात के पारे में और गिरावट आ सकती है। जिससे राज्य में एक बार फिर ठंड जोर पकड़ सकती है। फिलहाल इसको लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जिलान्यूनतम तापमान
भागलपुर5.9 डिग्री
सीवान6.2 डिग्री
नालंद6.7 डिग्री
समस्तीपुर6.7 डिग्री
औरंगाबाद7.2 डिग्री
वैशाली7.2 डिग्री
गया7.4 डिग्री
शेखपुरा7.8 डिग्री
डेहरी8 डिग्री

बिहार में कौन सा जिला सबसे ठंडा

बिहार में शुक्रवार को सबसे ठंडा जिला भागलपुर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के 10 जिलों का न्यूनतम पारा 8 डिग्री के नीचे बना रहा। सीवान का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, समस्तीपुर का 6.7 डिग्री, नालंदा का 6.7 डिग्री, वैशाली व औरंगाबाद का 7.2 डिग्री और गया का 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 21 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड हुआ।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार की राजधानी पटना में सुबह-शाम तेज ठंड पड़ रही है। लेकिन दिन में अच्छी-खासी धूप निकल रही है। जिस कारण दिन में ज्यादा ठंड का एहसास नहीं हो रहा। आज भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इस दौरान पारा 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article