शहर

बिहार का मौसम (08 June 2026) Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश-कहीं भीषण गर्मी; 14 जिलों में IMD का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 June 2026: बिहार के दक्षिणी जिलों में इन दिनों तेज धूप और उमस भरी गर्मी पड़ रही है। वहीं उत्तरी हिस्से में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

Image

Bihar Weather today

बिहार में आज का मौसम (08 June 2026): बिहार में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है, तो कहीं उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर बिहार के 14 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं दक्षिणी हिस्से में तेज धूप निकलेगी और गर्मी परेशान कर सकती है।

बिहार के 14 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सहरसा, समस्तीपुर, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में तेज हवाओं संग बारिश का मौसम दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार की राजधानी पटना में आज मौसम गर्म रहने वाला है। दिन में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इसके बावजूद धूप और गर्म हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। वहीं शाम के समय आसमान में बादल छाने की संभावना है। लेकिन बारिश के आसार कम बने हुए हैं।

बिहार में जल्द बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिन मौसम का मिला जुला रूप बिहार में देखने क मिल सकता है। आगामी दो दिन तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में दक्षिणी हिस्से में कई जिलों में तेज गर्मी सताएगी। प्रदेश में धीरे-धीरे बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। 13 जून को पूरे बिहार में बारिश होने के आसार हैं। जिससे भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

बिहार का सबसे गर्म जिला

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला कैमूर 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया। इस दौरान 2 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा। जिनमें रोहतास 40.4 डिग्री और बक्सर 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शामिल रहे। प्रदेश की राजधानी में पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान कुछ जिलों में 68 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article