शहर

Sri Ganganagar Road Accident: कार और रोडवेज बस की जबरदस्त भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 05:04 PM IST

Sri Ganganagar Road Accident: राजस्थान के श्री गंगानगर में मंगलवार को एक कार और रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए श्री गंगानगर रेफर किया गया है।

Image

श्री गंगानगर में रोड एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sri Ganganagar Road Accident: राजस्थान के श्री गंगानगर में मंगलवार को एक कार और रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए श्री गंगानगर रेफर किया गया है। ये हादसा श्रीगंगानगर पदमपुर मार्ग पर भगवानसर के पास हुआ है। एक्सीडेंट की सूचना पर सीओ ग्रामीण अनुपम सहित चूनावढ़ पुलिस मौके पर पहुंची

है। सभी मृतक मोगा पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

2 महिलाएं और एक पुरुष की मौत

हादसा करीब दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ है, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, कार में कुल 5 लोग सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार उसी में फंसे रह गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को चूनावढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।

पंजाब के रहने वाले थे मृतक

उधर, बस और कार में टक्कर के बाद से बस चालक मौका पाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बस में सवार 5 लोगों को भी चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जबकि कार सवार 2 घायलों को इलाज के लिए श्रीगंगानगर रेफर किया गया है। मृतकों में पंजाब निवासी सूरजवीर पुत्र गुरविंद्रपाल, मनदीप कौर पत्नी बलजीतसिंह और कुलदीप कौर पत्नी गुरविंद्र शामिल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article