भोपाल

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, 189 भाषाओं में मिलेगी नक्षत्र, व्रत और त्यौहारों की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास के प्रवेश द्वार पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी लगाई गई है। यह दुनिया की पहली वैदिक घड़ी है जो भारतीय काल गणना पद्धतियों पर आधारित है।

Image

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी (फोटो -टाइम्स नाउ नवभारत)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास के प्रवेश द्वार पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी लगाई गई है। यह दुनिया की पहली वैदिक घड़ी है जो भारतीय काल गणना पद्धतियों पर आधारित है। लखनऊ स्थित आरोहण संस्था के इंजीनियर आरोह श्रीवास्तव और उनकी टीम ने इस घड़ी को बनाया है। यह घड़ी पंचांग से जुड़ी हर जानकारी को सटीकता के साथ देती है।

गौर हो कि वैदिक घड़ी में पारंपरिक 24 घंटे की जगह 30 मुहूर्त होते हैं, जिनमें प्रत्येक मुहूर्त 48 मिनट का होता है। यह घड़ी सूर्योदय से सूर्यास्त तक के समय को मापती है। ये घड़ी पंचांग, नक्षत्र, योग, करण, व्रत, त्यौहार, मौसम, ग्रह-नक्षत्र स्थिति, शुभ मुहूर्त और कृषि संबंधित भविष्यवाणियों जैसी जानकारी देती है। यह घड़ी भारतीय समय पद्धतियों को स्थापित करने का कदम है। इस घड़ी के साथ ही एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है। और फिलहाल यह ऐप 189 भाषाओं में उपलब्ध है। यानी आप इतनी भाषाओं में नक्षत्र, व्रत और त्यौहारों की पूरी जानकारी पा सकते हैं।

यह घड़ी सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर समय की गणना करती है। इसमें जीएमटी के 24 घंटों को 30 मुहूर्त में बांटा गया है। घड़ी में घंटे, मिनट और सेकंड की सुई के साथ-साथ पंचांग, मुहूर्त, मौसम और अन्य धार्मिक जानकारी भी देखने को मिलेगी।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article