भोपाल

सिकल सेल दिवस पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने की मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ

विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के जनजाति बहुत जिले डिंडौरी में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मौजूद रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जमकर तारीफ की।

Image

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Photo : Times Now Digital

भोपाल : आज यानी बुधवार 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के जनजाति बहुल जिले डिंडौरी में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिंडौरी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उपराष्ट्रपति ने की मुख्यमंत्री की तारीफ

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विश्व सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने संबोधिन भी दिया और कहा, मुझे बड़ी खुशी और प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री जी ने पहली मुलाकात में ही दो-तीन बातों की ओर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि एक बात सिकल सेल उन्मूलन की थी और दूसरी बात ट्राइबल के विकास की थी। पहली कैबिनेट मीटिंग में जो मुख्यमंत्री जबलपुर स्थान चुनता है और निर्णय लेता है कि लाउड स्पीकर कहां बजेगा और कहां नहीं बजेगा, उस मुख्यमंत्री के बारे में क्या कहना है। उनका दूसरा निर्णय अत्यंत प्रभावी है। लोग कहते है 'हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े-लिखे को फारसी क्या'... उन्होंने कहा कि आपने माननीय मुख्यमंत्री का दम दुनिया को दिखा दिया। देश का एक मात्र भू-भाग है, जो इतनी पराकाष्ठा पर गया है। मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है, मुझ से ज्यादा आप लोग जानते हैं।

जनजातीय परंपरा से हुआ उपराष्ट्रपति का अभिनंदन

महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का डिंडौरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय परंपरा के अनुरूप स्वागत व अभिनंदन कर उन्हें गोंड पेंटिंग भेंट की। बता दें कि गोंड पेंटिंग को यहां का जीआई टैग हासिल है।

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सिकल सेल बीमारी को खत्म करने के लिए एक नई अलख जगेगी। डिंडौरी सहित समस्त अंचलवासियों को मैं हृदय से प्रणाम कर उनका वंदन एवं अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में जनजातीय अंचल को पूरा सम्मान मिल रहा है, हमने अपनी पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में की थी, यहां विकास के अनेक कार्य हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया हेतु जागरूकता और रोगियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जो शिविर लगाया है, इसके लिए बधाई... हमारी सरकार पूरी ताकत के साथ सदैव आप सबके साथ खड़ी रहेगी।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'