भोपाल

Valentine Week 2023: भोपाल में यहां मिलेगा सब कुछ, अपने पार्टनर संग करें शॉपिंग एंजाॅय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 06:56 PM IST

Valentine Week 2023: नवाबी तंजीम वाले इस शहर भोपाल में खरीदने के लिए भी बेहद खास सामान है। इस बार अगर आप अपने पार्टनर संग वैलेंटाइन वीक में शाॅपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो लेक सिटी में आपको एक से बढ़कर एक वस्तुएं मिलेंगी। तो फिर देर किस बात की जल्दी से पार्टनर संग विजिट करें भोपाल के सबसे खास मार्केट की।

Image

भोपाल में शॉपिंग के लिए है बेस्ट प्लेस

KEY HIGHLIGHTS
  • चौक बाजार से आप सिलवर ज्वैलरी, बैग व पर्स खरीद सकते हैं
  • नया बाजार यहां के सबसे शानदार बाजारों में से एक है
  • मृगनयनी में मिलेगा आपको बेहद आकर्षक सामान

Valentine Week 2023: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में झीलों के अलावा घूमने के लिए बहुत सी ऐतिहासिक जगहें भी हैं। वहीं राजा भोज के इस अद्भुत शहर में जायकेदार व्यंजनों की भरमार है। नवाबी तंजीम वाले इस शहर भोपाल में खरीदने के लिए भी बेहद खास सामान है।

इस बार अगर आप अपने पार्टनर संग वैलेंटाइन वीक में शाॅपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो लेक सिटी में आपको एक से बढ़कर एक वस्तुएं मिलेंगी। तो फिर देर किस बात की जल्दी से पार्टनर संग विजिट करें भोपाल के सबसे खास मार्केट की।

लेक सिटी का चौक बाजार है कुछ खास

चौक बाजार से आप सिलवर ज्वैलरी, बैग, मखमली पर्स और हैंडमेड पुराना सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा हबीबगंज बाजार वो जगह है जहां पर आपको खरीदारी के लिए बहुत सारी खूबसूरत चीजें मिलेंगी। यहां पर आपको जूतों के अलावा यहां फैशनेबल हैंडबैग, स्टोल और बहुत सी प्यारी-प्यारी चीजें दिखाई देंगी, इसके साथ ही आप घर के लिए स्वादिष्ट मसाले भी खरीद सकते हैं।

नया बाजार में मिलेगा सब कुछ

भोपाल का नया बाजार यहां के सबसे शानदार बाजारों में से एक है। यहां पर आपको अपने पार्टनर संग विजिट करने पर आपकी जरूरत के मुताबिक सारी चीजें मिलेंगी। यहां पर शोरूम, रेस्टोरेंट, बेकरी, और बुक स्टोर्स है, जिसकी एक आम आदमी को तलाश रहती हैं। यहां पर आपको अच्छे और ट्रेडिंग भोपाली पर्स भी मिल जाएंगे। इसके अलावा काफी घूमने के बाद अगर आप थक गए हैं और भूख भी लगी है तो इस इलाके में आपको खाने के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। यहां का जायकेदार भोपाली पारंपरिक फूड आप अपने पार्टनर संग एंजाॅय कर सकते हैं।

मृगनयनी में मिलेगा आपको बेहद आकर्षक सामान

राजधानी भोपाल में हैंडीक्राफ्ट के सामान का सबसे उम्दा बाजार है मृगनयनी एम्पोरियम। यहां से आप अपने पलों को यादगार बनाने के लिए भोपाल की बेहतरीन हस्तशिल्प कला को अपने घर ले सकते हैं। यहां पर आप अनोखी साड़ियों का संग्रह देख सकते हैं। इसके अलावा फूलों के पेस्टल, सोने-टोंड पैटर्न की हस्तशिल्प कला आपको बेहद आकर्षक लगेगी। वहीं यहां पर आप अपने पार्टनर को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं तो यहां से आप चंदेरी, शहतूत, कोटा, टसर और क्रेप सिल्क की साड़ी खरीद सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article