भोपाल

नशे में धुत दो बदमाशों ने की युवक को जिंदा जलाने की कोशिश; गंभीर रूप से झुलसा पीड़ित

भोपाल के खजूरी में एक सनसनीखेज वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, दो बदमाशों ने एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में कई जगह दबाव बना रही है।

Image

भोपाल में युवक को आग के हवाले किया गया

Photo : Times Now Digital

भोपाल के खजूरी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दो बदमाशों ने एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की। ये घटना 13 मई की रात को हुई, और इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में कई जगह दबाव बना रही है। घटना की शुरुआत तब हुई जब आरोपी प्रवीण और सौरभ ने शराब के नशे में आशीष का रास्ता रोककर उसकी बाइक की चाबी छीन ली और उसके साथ मारपीट की। जब आशीष के भाई रवि को इस घटना की जानकारी मिली, तो वह सूरज ढाबे के पास पहुंचा, जहां आरोपियों के साथ उसका विवाद हुआ। इसी दौरान प्रवीण ने पेट्रोल से भरी बोतल रवि पर डालकर जलती हुई तीली फेंक दी, जिससे वह आग की चपेट में आ गया।

हाथ और सीना झुलसा

दैनिक भास्कर की रिर्पोट के मुताबिक, रवि का हाथ और सीना आग से बुरी तरह झुलस गया। ऐसे में, उसकी शर्ट हटाकर और भाई की सहायता से आग बुझाई गई। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने अंगूठा लगाया, क्योंकि जलने की वजह से वो हस्ताक्षर नहीं कर सका। आरोपियों ने बहाने से रवि को पास बुलाया और फिर आग लगा दी। घटना के बाद से प्रवीण और सौरभ फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबाव बनाया जा रहा है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!