भोपाल

MP में ट्रिपल मर्डर.. होमगार्ड समेत तीन लोगों की हत्या, जमीनी विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सोमवार को होमगार्ड समेत तीन लोगों की हत्या कर हो गई। जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। होमगार्ड को समझौते के लिए बुलाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वहीं अन्य दो लोगों को रास्ते में गोली मार दी।

Image

दमोह में तीन लोगों की हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • दमोह में तीन लोगों की हत्या
  • जमीनी विवाद के चलते मर्डर
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जमीनी विवाद के चलते सोमवार को एक होमगार्ड जवान सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और इसके लिए दबिश भी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

समझौते के लिए बुलाया किया हमला

पुलिस के मुताबिक, यह मामला दमोह जिले के थाने बांसा तारखेडा गांव का है। यहां के होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा का अपने ही परिजनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते दोनों में दूरियां बढ़ीं और बाद में समझौते के प्रयास भी चले। सोमवार को रमेश विश्वकर्मा को समझौते के लिए बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, रमेश विश्वकर्मा जब अपने ही परिजनों के पास जमीनी विवाद का समझौता करने पहुंचा तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर मोटरसाइकिल से आ रहे उमेश और विक्की को आरोपियों ने रास्ते में रोका और उन पर गोलियां बरसा दी। गोलियां लगने पर उमेश और विक्की दोनों की ही मौत हो गई।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई टीम

पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या हुई है। सोमवार को समझौते के लिए एक परिवार के ही सदस्य के घर पर बुलाया गया था और इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सक्रिय है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है और वह आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article