Ujjain Railway Station: रविवार की सुबह उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक युवती ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। गलती दूसरी ट्रेन में बैठी युवती को जब भान हुआ तो उसने बिना ज्यादा सोचे ट्रेन से कूद गई। हालांकि ट्रेन की गति ज्यादा नहीं थी लेकिन कोई हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद RPF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए लड़की को बचा लिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रविवार को सुबह 7:18 बजे एक युवती ने चलती ट्रेन से कूदने का प्रयास किया। यह घटना उस समय हुई जब जयपुर-करनूल सिटी एक्सप्रेस ट्रेन शाम 7:08 बजे स्टेशन पर पहुंची थी। रतलाम की रहने वाली 22 वर्षीय शीतल पांचाल ने अपनी सहेलियों के साथ उज्जैन से भोपाल की यात्रा करने के लिए टिकट बुक किया था, लेकिन गलती से वह जयपुर-करनूल सिटी एक्सप्रेस में सवार हो गई। जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उसने ट्रेन से कूदने का फैसला किया और प्लैटफॉर्म पर ही चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। हालांकि ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नहीं थी लेकिन यह कदम जानलेवा साबित हो सकता था।
उसके ट्रेन से कूदते ही उसका संतुलन खो गया और वो गिर गई। प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF के सब-इंस्पेक्टर शिवसिंह बघेल और प्रधान आरक्षक महेश गौरस्या ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को पटरी से खींचकर उसकी जान बचाई। RPF जवानों की तत्परता और तेज निर्णय लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद, शीतल ने अगली ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना हुई।
