भोपाल

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी? MP में कांग्रेस के जीतने वाले बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री ने ली चुटकी

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 31, 2022, 05:58 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनावों में स्वीप करेगी। इस पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी में दिक्कत है कि खेत में होते हैं तो खलिहान की बात करते हैं। इसी को कहते हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने।

Image

राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री ने ली चुटकी

Photo : ANI

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली में वर्ष 2022 से आखिरी दिन कहा कि मैं आपको एक बात लिखकर देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनावों को जीतेगी और बीजेपी वहां दिखाई नहीं देगी। मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है और वहां हर कोई जानता है कि बीजेपी ने वहां पैसा देकर सरकार बनाई है। पूरा प्रदेश गुस्से में है। इसके बाद बीजेपी हमलावर हो गई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इसी को मुंगेरी लाल के हसीन सपने कहते हैं। राहुल गांधी की दिक्कत ये ही है कि वो जब खेत में खड़े होते हैं तब खलिहान की बात करते हैं और जब खलिहान में होते हैं तो खेत की बात करते हैं। राहुल गांधी क्या कहते हैं, क्या करते हैं, क्या सोचते हैं ये भगवान ही मालिक है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस स्वीप करने जा रही है। बीजेपी कहीं नजर नहीं आएगी। मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति जानता है कि बीजेपी ने खरीद फरोख्त कर सरकार बनाई है। टाइम्स नाउ नवभारत के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मैं अभी एक बात लिखकर देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनाव के स्वीप करेगी। बीजपी वहां दिखाई नहीं देगी। इसकी गारंटी देता हूं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश में बीजेपी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अंडरकरंट (माहौल) होने का दावा किया और कहा कि अगर विपक्ष ने प्रभावी ढंग से वैकल्पिक दृष्टिकोण सामने रख दिया तो अगले लोकसभा में चुनाव में बीजेपी के लिए जीत बहुत ही मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को एक दूसरे का सम्मान करना होगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article