भोपाल

भोपाल के 35 इलाकों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के कारण पॉवर सप्लाई होगी बाधित

भोपाल में बुधवार को 35 क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी, जो मेंटेनेंस कार्यों के कारण होगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे आवश्यक कार्य पहले पूरा कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Image

भोपाल में बिजली कटौती (सांकेतिक फोटो: Canva)

Bhopal Power Cut: भोपाल में बुधवार को 35 क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

कटौती से प्रभावित इलाकों में साकेत नगर, अलकापुरी, सूरज नगर, गांधीनगर, बरखेड़ी कलां, हाउसिंग बोर्ड, आसाराम चौराहा, भैरोंपुर समेत अन्य प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि, इस मामले में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक कार्य पहले से पूरा कर लें ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। हालांकि, बिजली कंपनी ने कहा है कि मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!