भोपाल

MP News: गुना में बच्ची से रेप के आरोपी के साथ गोलीबारी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

मध्य प्रदेश के गुना में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में गोली मारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

मध्य प्रदेश के गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस के साथ केदारनाथ के जंगल में मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। कुख्यात आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था। आरोपी का नाम मुकेश जाटव पुत्र नंदा जाटव निवासी दौरदा बमोरी हाल गढला उजारी का बताया जा रहा है। बदमाश का एनकाउंटर केदारनाथ जंगल में किया गया है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी पर फायर किया और उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

छह नवंबर को हुई थी घटना

पूरे मामले को लेकर गुना के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 6 नवंबर को एक घटना घटी थी, जिसमें आरोपी द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। इसको लेकर हमारी पूरी टीम पिछले तीन दिन से आरोपी के पीछे लगी हुई थी, क्योंकि आरोपी ने बहुत जघन्य अपराध किया था। इसपर कई पुराने मामले भी हैं और यह आरोपी काफी कुख्यात बदमाश था।

आरोपी के पैर में लगी गोली

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि थाना प्रभारी सिरसी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस की दो टीम, सिरसी और म्याना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में आरोपी को चिह्नित किया और जब आमना-सामना हुआ तो, अपराधी द्वारा 315 बोर की गोली फायर की गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अपराधी के पैर में गोली लगी है। एनकाउंटर की घटना रविवार शाम सात बजे की है।

आरोपी पर रखा गया था इनाम

संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधी को तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईजी द्वारा आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि 6 नवंबर की रात म्याना थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप की वारदात हुई थी। बच्ची जंगल में बेसुध मिली थी। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article