भोपाल

एमपी में प्रशासनिक फेरबदल की उलझन; IAS अधिकारियों के ट्रांसफर में देरी, तबादलों की सूची अब तक लटकी

सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर असहमति के कारण ट्रांसफर आदेश अब तक जारी नहीं हो सके हैं, जबकि 10 जून की समय-सीमा नजदीक है। कुछ विभागों ने सीमित ट्रांसफर किए हैं, वहीं संभावित विवादों से बचने के लिए कुछ ने हाईकोर्ट में कैविएट दायर की है।

Image

मप्र में IAS अफसरों की ट्रांसफर सूची में देरी (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश में सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव के बीच बैठक नहीं हो सकी, जिसके कारण ट्रांसफर आदेश जारी नहीं हो पाए हैं। 10 जून की समय-सीमा नजदीक है, लेकिन कई विभागों ने केवल सीमित ट्रांसफर किए हैं। संभावित विवादों से बचने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग ने हाईकोर्ट में कैविएट दायर की है।

आईएएस संदीप माकिन 31 मई को दतिया कलेक्टर के पद से रिटायर हुए, लेकिन 9 दिन बीतने के बावजूद नया कलेक्टर नियुक्त नहीं हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सीईओ जिला पंचायत दतिया, सौरभ तेम्रवाल को अस्थायी रूप से कलेक्टर का प्रभार सौंपा है। मंत्रालय में सीनियर आईएएस अधिकारियों और कुछ जिलों के कलेक्टरों के स्थानांतरण पर चर्चा जारी है, लेकिन तालमेल की कमी के कारण प्रक्रिया बाधित हो रही है।

राजस्व, वन, खनिज, परिवहन, और पंचायत विभागों में तबादलों की सूची अब भी लटकी पड़ी है। जनजातीय कार्य विभाग ने संभावित न्यायालयीन याचिकाओं का सामना करने के लिए पहले ही न्यायालय में कैविएट दायर कर दी है, और विभाग ने भरोसा दिलाया है कि वे न्यायालय में शासन का प्रभावी पक्ष प्रस्तुत करेंगे।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article