भोपाल

MP: यह है हौसले से लबरेज 4 साल की मासूम, कर रही नर्मदा की परिक्रमा, 4 माह में करेगी 3500 किमी का सफर, 2 माह से चल रही पैदल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 07:43 PM IST

MP: नन्हें कदमों को परिक्रमा पथ की पथरीली और कंटीली पगडंडी भी नहीं डिगा पा रही है। महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर के पास स्थित गांव चेड़गांव से अपनी मां और छह सदस्य दल के साथ एमपी के खगरोन जनपद इलाके में पहुंची है। चार साल की बालिका को कुल साढ़े 3 हजार किमी का पैदल सफर तय करना है। 4 साल की मासूम राजेश्वरगिरी 25 किलोमीटर रोज पैदल चलती है। 6 सदस्यीय दल 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र से रवाना हुआ था।

Image

4 साल की मासूम मां सहित 6 सदस्यीय दल के साथ कर रही पैदल नर्मदा की परिक्रमा

KEY HIGHLIGHTS
  • 25 किमी रोज पदयात्रा करती है 4 साल की राजेश्वरगिरी
  • 4 माह में करेगी नर्मदा की साढ़े तीन हजार किमी की परिक्रमा
  • 6 सदस्यीय दल अब तक दो माह पैदल चल चुका

MP: नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर चिंता तो जताई जा रही है, मगर इसे कम करने को लेकर सरकारी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि, हौसले से लबरेज एक 4 साल की मासूम महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश तक नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर पर्यावरण संरक्षण समेत नदियों को साफ रखने का संदेश दे रही है। बता दें कि, मासूम राजेश्वरगिरी 25 किलोमीटर रोज पैदल चलती है।

नन्हें कदमों को परिक्रमा पथ की पथरीली और कंटीली पगडंडी भी नहीं डिगा पा रही है। गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर के पास स्थित गांव चेड़गांव से अपनी मां और छह सदस्य दल के साथ एमपी के खगरोन जनपद इलाके में पहुंची है। चार साल की बालिका को कुल साढ़े 3 हजार किमी का पैदल सफर तय करना है।

चार महीने में होगी पूरी पदयात्रा

बालिका के परिजनों के मुताबिक, चार माह की कुल पदयात्रा में फिलहाल दो माह का सफर पूरा हो चुका है। अब दो महीने की यात्रा शेष बची है। बता दें कि, एमपी व महाराष्ट्र के लाखों लोग मोक्ष दायिनी मां नर्मदा की परिक्रमा पदयात्रा करते हैं। मगर खास बात ये है कि, पहली बार एक 4 साल की मासूम महाराष्ट्र से नर्मदा परिक्रमा पर निकली है। बहरहाल पूरा जत्था गांव बड़वाह पहुंचा है। ये 6 सदस्यीय दल 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र से रवाना हुआ था।

मजबूत इरादे पांव थकने नहीं देेते

बता दें कि, 4 वर्षीय बालिका अपनी मां अर्चनातयगिरी, भूषण, श्रीमंत मशाल, स्वरमाला शिन्दे और गणेश शिंदे के साथ नर्मदा नदी की परिक्रमा कर रही है। जत्था बड़वाह के एमजी रोड स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन व कीर्तन के लिए ठहरा है। दल के लोगों के मुताबिक, जत्थे में शामिल बाकी के लोग थक जाते हैं। परंतु 4 साल की मासूम के मजबूत इरादे उसके कदमों को थमने ही नहीं देते। वह लगातार चल रही है। परिजनों के मुताबिक, राजेश्वरगिरी की नर्मदा नदी को लेकर प्रबल आस्था है। यही वजह है कि, दल के बाकी लोगों में भी उर्जा का संचार हो रहा है। अब दो माह की पदयात्रा बाकी बची है। जो कि आने वाले नए साल में पूरी हो जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article