MP Accident News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टक्कर के बाद पलटी जीप
यह हादसा अनूपपुर जिले के बेनीला गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जीप सवार लोग जरिया टोला से बेलिया छोट की ओर जा रहे थे। तभी जीप ने बाइक को सामने से टक्कर मीर दी। जिसके बाद गाड़ी के चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप पलट गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। जिनमें दो लोग जीप में सवार थे और तीन लोग बाइक पर सवार थे।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को कोतमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
