भोपाल

भोपाल में DSP ने चुराए 2 लाख रुपए-मोबाइल, सहेली को लगाया चूना; CCTV ने खोल दी पोल

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर अपनी सहेली के घर से दो लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चुराने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में जहांगीराबाद थाना पुलिस ने आरोपी डीएसपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Image

महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर चोरी का आरोप

भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर अपनी सहेली के घर से दो लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगा है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने 24 सितंबर को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी, जबकि सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आए। पीड़िता प्रमिला तिवारी, जो गल्ला मंडी जहांगीराबाद में रहती हैं, ने बताया कि 24 सितंबर को वह और उनकी बेटी घर में थीं। जब वह नहाने गईं, तब घर का गेट खुला था और किसी ने घर में घुसकर उनका बैग चुरा लिया, जिसमें मोबाइल फोन और दो लाख रुपए थे। प्रमिला ने बताया कि यह रकम उनके बच्चे की फीस के लिए रखी गई थी।

नकद राशि नहीं की वापस

सीसीटीवी फुटेज में डीएसपी कल्पना रघुवंशी को घर में आते-जाते देखा गया, और फुटेज में यह भी स्पष्ट है कि वह घर से निकलते समय नोटों की गड्डी लिए हुए थीं। इसके बाद प्रमिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद डीएसपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। घटना के बाद, कल्पना ने सहेली का फोन लौटा दिया, लेकिन नकद राशि अभी तक वापस नहीं की है।

महिला अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, और वह अंडरग्राउंड हो गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय नोटिस जारी किया है और वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं। पुलिस डीएसपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article