भोपाल

भोपाल में विकास की नई भोर; संस्कृति और सौर ऊर्जा की ओर पहल, समरधा में भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन

भोपाल में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए, होशंगाबाद रोड पर स्थित समरधा में भोज-नर्मदा द्वार का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इस भव्य द्वार का भूमिपूजन किया। साथ ही, उन्होंने नगर निगम भोपाल की 10 मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण भी किया। नगर निगम भोपाल अब शहर के प्रमुख मार्गों पर ऐतिहासिक द्वारों के निर्माण की योजना बना रहा है।

Image

समरधा में भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन

Photo : Twitter

भोपाल के होशंगाबाद रोड पर स्थित समरधा में भोज-नर्मदा द्वार का निर्माण किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन आज रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। साथ ही, उन्होंने नगर निगम भोपाल की सौर ऊर्जा परियोजना के प्रथम चरण में नीमच में स्थापित 10 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी लोकार्पण किया। नगर निगम भोपाल ने दो प्रमुख स्थानों पर भव्य द्वार बनाने की योजना बनाई है।

पहला होशंगाबाद रोड पर भोज-नर्मदा द्वार और दूसरा इंदौर-भोपाल रोड पर विक्रमादित्य द्वार। भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन रविवार को संपन्न हुआ, जबकि विक्रमादित्य द्वार के लिए प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके अलावा, नगर निगम अन्य मुख्य मार्गों जैसे बैरसिया रोड, रायसेन रोड, कोलार रोड, विदिशा रोड और मुबारकपुर आदि पर भी द्वार निर्माण की योजना बना रहा है। भूमिपूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान उसके वीर शासकों से जुड़ी हुई है।

महापुरुषों की गौरवशाली विरासत

सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, वीरता और जनकल्याण की गाथा सदियों से जनमानस में प्रतिष्ठित रही है, वहीं राजा भोज को एक महान शिक्षक और पराक्रमी योद्धा के रूप में याद किया जाता है। प्रदेश सरकार ने इन ऐतिहासिक महापुरुषों की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने हेतु उनके नाम पर विशेष द्वारों के निर्माण का निर्णय लिया है जिससे राजधानी भोपाल का स्वरूप और अधिक भव्य व ऐतिहासिक हो सके। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जो इस पहल को और भी प्रतिष्ठित बनाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!