भोपाल

MP को मिलने वाला है चमचमाता Glass Bridge, हटाए नहीं हटेगी नजर; नजारे देख पर्यटक कहेंगे वाह क्या सीन है

Brihaspati Kund Glass Bridge: मध्य प्रदेश के बृहस्पति कुंड पर राज्य का पहला ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार के सामने प्रस्ताव रखा जा चुका है और इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। साथ ही टेंडर भी जारी हो चुका है। इसे बनाने के लिए इंजीनियर निरीक्षण कार्य कर रहे हैं।

Image

बृहस्पति कुंड पर बनेगा ग्लास ब्रिज (फोटो साभार - ट्विटर)

MP First Glass Bridge: मध्य प्रदेश को जल्द ही पहला ग्लास ब्रिज मिलने वाला है। इसे पन्ना जिले में बृहस्पति कुंड वॉटरफॉल पर बनाया जा रहा है। इस ग्लास ब्रिज को बनाने के लिए टेंडर जारी हो चुका है। इसके निर्माण के लिए ग्लास ब्रिज के इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। ग्लास ब्रिज बनने के बाद पर्यटक करीब से बृहस्पति कुंड का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे।

बृहस्पति कुंड पर दूर-दूर से आते हैं पर्यटक

बृहस्पति कुंड मध्य प्रदेश का फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यह पन्ना जिले से 25 किमी दूरी पर स्थित है। बृहस्पति कुंड पर खूबसूरत वॉटरफॉल बनता है और मॉनसून के समय इसका नजारा और मनोहर हो जाता है। इस वॉटरफॉल को देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट यहां आते हैं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बृहस्पति कुंड ग्लास ब्रिज बनाने के लिए सरकार के सामने प्रस्ताव रखा। जिसकी मंजूरी पहले ही हो चुकी है। जल्द ही यहां प्रदेश का पहला ग्लास ब्रिज बनने वाला है।

बृहस्पति कुंड पर कैसा होगा ग्लास ब्रिज

एमपी में बृहस्पति कुंड पर बनाए जाने वाला ग्लास ब्रिज कांच से बनने वाला पुल है। इस तरह का पुल पहले भी भारत में बनाया जा चुका है। एमपी का यह ग्लास ब्रिज जमीन पर करीब 28 फुट रहेगा, जबकि हवा में यह 11 फुट निकलेगा। लोगों के जाने के लिए इसमें सीमा तय रहेगी। एक बार में करीब 8-10 लोग ही हवा में निकले हुए हिस्से पर जा सकेंगे। यह हिस्सा पूरी तरह से ग्लास का बना होगा। ग्लास ब्रिज का टेंडर करीब 3 करोड़ में हो चुका है। इसके इंजीनियरों द्वारा ग्लास ब्रिज बनाने के लिए इसका निरीक्षण भी किया जा रहा है।

बृहस्पति कुंड प्रांगण में विकास के कार्य जारी

बृहस्पति कुंड पर ग्लास ब्रिज बनाने के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा एक भारी भरकम बजट स्वीकृत किया गया है। इसी क्रम में बृहस्पति कुंड प्रांगण में कई विकास के कार्य जारी है। इसके तहत ग्लास ब्रिज तक पहुंचाने के लिए सुंदर मार्ग बनाया जा रहा है, साथ ही होटल और पार्क रेलिंग का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा सेल्फी व्यू प्वाइंट भी पुरातत्व विभाग द्वारा बनया जा रहा है।

बृहस्पति कुंड का इतिहास

बृहस्पति कुंड के इतिहास की बात करें तो इसे लेकर प्राचीन धार्मिक मान्यताएं फेमस हैं। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर पहले ऋषि मुनियों के आश्रम हुआ करते थे। त्रेता युग में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण चित्रकूट वनवास के दौरान ऋषि मुनियों के दर्शन करने के लिए आया करते थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article