भोपाल

Bhopal Crime: काम की तलाश में दूसरे शहर से भोपाल आई नाबालिग से रेप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:40 AM IST

Bhopal Police: भोपाल में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। किशोरी बिना घर पर बताए पन्ना से भोपाल काम की तलाश में आई थी। उसकी घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। बता दें कि किशोरी को काम दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

घर वालों को बिना बताए नाबालिग आई थी भोपाल (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. पन्ना से भोपाल आई थी किशोरी
  2. घर वालों को बिना बताए नाबालिग आई थी भोपाल
  3. आरोपियों ने काम दिलाने का झांसा देकर किया रेप

Bhopal News:राजधानी भोपाल में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रकरण सामने आया है। पन्ना की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी काम करने के लिए भोपाल अपने दोस्त के साथ आई थी। जहां पर दो युवकों ने उसे काम दिलाने के बहाने एक कमरे में ठहराया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने का बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि बजरिया थाना पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी मूलत: पन्ना की रहने वाली है। उसके पिता काफी बीमार रहते हैं। मां घर का पालन पोषण करने के लिए काम किया करती है। घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ काम की तलाश में घर पर बिना बताए राजधानी भोपाल आ गई थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के बाहर नाबालिग को उसके दोस्त के साथ देखकर महादेव सिंह और रंजीत राहुल नाम के दोनों युवक उससे बात करने लगे। नाबालिग के दोस्त ने दोनों को बताया कि वह काम की तलाश में भोपाल आए हुए हैं। इस पर दोनों युवकों ने उन्हें काम दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ शंकराचार्य नगर लेकर गए। जहां पर एक कमरे में किशोरी और उसके दोस्त को उन्होंने ठहराया। बता दें कि रंजीत राहुल नाबालिग के दोस्त को अपने साथ एक होटल पर ले गया था, जहां पर उसे काम दिलवाया। इसके बाद खुद कमरे पर वापस आ गया। जहां उसने नाबालिग को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसका दूसरा दोस्त महादेव भी वहां पर आ गया। उसने भी उसके साथ रेप किया। दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद चले गए।

एफआईआर के बाद हुई गिरफ्तारी

बता दें कि शाम को जब नाबालिग का दोस्त कमरे पर पहुंचा तो किशोरी ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद नाबालिग को साथ लेकर उसका दोस्त बजरिया थाने पहुंच गया और रेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज करवा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बाराबांकी यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं और चार साल से स्टेशन के पास एक होटल में काम किया करते थे। पुलिस ने नाबालिग के बारे में जानकारी जुटाई तो यह भी पता चला कि नाबालिग घर से बिना बताए अपने मित्र के साथ भोपाल आ गई थी। उसकी गुमशुदगी का मामला पन्‍ना में पहले से दर्ज है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article