भोपाल

MP: खतरे में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की विधायकी! सफेद झूठ बोलने पर एक्शन की तैयारी

भोपाल की मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक रिफ मसूद की विधायकी खतरे में है। हाईकोर्ट ने माना है कि आरिफ ने चुनाव के दौरान झूठ बोला था। उन पर चुनाव अधिकारी के साथ-साथ कोर्ट को भी गुमराह करने का आरोप है।

Image

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भोपाल: एमपी में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की विधायकी खतरे में है। दरअसल, हाईकोर्ट ने माना है कि आरिफ ने चुनाव के दौरान झूठ बोला था। उन पर चुनाव अधिकारी के साथ-साथ कोर्ट को भी गुमराह करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि मसूद ने जानबूझकर बैंक से कर्ज लेने की जानकारी चुनावी पत्र में छिपाई थी। बैंक पर स्टेटमेंट बदलने का दबाव भी डाला गया।

भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह ने आरिफ मसूद का चुनाव खारिज करने की थी। ध्रुव नारायण सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने आरोप मसूद की याचिका खारिज कर दी है। मसूद भोपाल की मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक है। आरिफ मसूद ने खुद को बैंक लोन फ्रॉड का शिकार बताया था। उन्होंने अपने नाम पर 34 लाख 10 हजार का लोन लिया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article