भोपाल

जबलपुर: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़, पहले से सवार श्रद्धालु दूसरों के लिए नहीं खोल रहे दरवाजे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। जिसके बाद हर स्टेशन पर प्रशासन अलर्ट है। जबलपुर में भी अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Image

जबलपुर स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में भीड़

जबलपुर स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ भीड़ बढ़ती दिख रही है। साथ ही अव्यवस्था भी। ट्रेनों में पहले से सवार श्रद्धालु दूसरों के लिए दरवाजे नहीं खोल रहे हैं, जिसके कारण भीड़ उग्र हो जा रही है और तोड़फोड़ करने लग रही है।

जबलपुर स्टेशन पर महाकुंभ जाने वालों की भीड़

सोमवार को भी जबलपुर स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ी। जैसे ही प्रयागराज जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, चढ़ने के लिए लोगों की भीड़ दरवाजे पर लग गई। कई बोगियों के दरवाजे बंद थे, जिसके कारण भीड़ उग्र होती दिखी। जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और गेट खुलाना पड़ा। हालांकि यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में सफर करवाने के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।जबलपुर GRP ने एक बयान में कहा कि अनाउंसमेंट के जरिए प्लेटफॉर्म आने पर बोगियों के दरवाजे खोले जाने की अपील की जा रही है। प्लेटफार्म पर ट्रेन के पहुंचने पर दरवाजे खुलवाकर महिलाओं और बच्चों को ट्रेन में चढ़ाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद

महाकुंभ में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेनों में आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर रेलवे ने संगम रेलवे स्टेशन बंद करने का फैसला लिया है। रेलवे स्टेशन 17 फरवरी (आज) से 28 फरवरी तक बंद रहेगा। प्रयागराज में कुल नौ रेलवे स्टेशन हैं। जिनमें से संगम रेलवे स्टेशन मेला क्षेत्र के करीब स्थित है।

महाशिवरात्रि से पहले उमड़ी भीड़

बता दें कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इससे पहले ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। शहर के भीतर और बाहर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण से शहर और उसके आसपास के इलाकों में जाम देखा गया था। हालांकि, इस समय ट्रैफिक व्यवस्था ठीक चल रही है। कुछ-कुछ जगहों पर ही जाम की स्थिति है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article