भोपाल

आदमखोर कुत्ते! खरगोन में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में दो साल की एक बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई।

Image

कुत्तों ने बच्ची पर किया अटैक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
  • खरगोन में बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया हमला
  • आवारा कुत्तों के हमले से 2 साल की बच्ची की मौत
  • 150 मीटर तक बच्ची को नोचते ले गए कुत्ते

खरगोन: देश के विभिन्न शहरों से कुत्तों के हमलों से लोगों की मौतों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी प्रकार का ताजा मामला खरगोन जिले से आया है, जहां एक निर्माण स्थल पर खेल रही दो साल की एक बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। कोतवाली थाने के प्रभारी बी एल मंडलोई ने बताया कि यह घटना मंगरूल रोड पर सोमवार रात घटी। उन्होंने बताया कि बच्ची का पिता संजय उस निर्माण स्थल पर सुरक्षागार्ड की नौकरी करता है और वहीं अपने परिवार के साथ रहता है।

150 मीटर तक बच्ची को ले गए कुत्ते

उन्होंने बताया कि सोमवार की रात संजय खाना बना रहा था और उसकी पत्नी नहा रही थी, तभी उनकी बेटी खेलते-खेलते बाहर चली गयी। मंडलोई ने बताया कि कुछ आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए 100-150 मीटर दूर ले गये। बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में दोनों पति-पत्नी बच्ची को जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अमर सिंह चौहान ने बताया कि कुत्तों के काटने के कारण बच्ची की छाती एवं कमर पर गहरे घाव थे, फलस्वरूप उसकी जान चली गयी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!