भोपाल

Indore: फर्स्ट बटालियन के आरक्षक को कोबरा ने बनाया अपना शिकार; घोड़ों के अस्तबल में हुई सांप के डसने से दर्दनाक मौत

इंदौर के सदर बाजार में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां फर्स्ट बटालियन के आरक्षक संतोष चौधरी को कोबरा ने डस लिया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। संतोष की मृत्यु से परिवार और साथियों में गहरा शोक छा गया है।

Image

कोबरा के काटने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Indore Police Cobra Bite: इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार रात लगभग 9 बजे फर्स्ट बटालियन के आरक्षक संतोष चौधरी की सांप पकड़ते समय कोबरा ने डसने से दुखद मृत्यु हो गई। घटना घोड़ों के अस्तबल में हुई थी, जहां अधिकारियों की सूचना मिलने पर संतोष वहां पहुंचे थे।

ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन एंटी-वेनम प्रभावी न हो सका और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस में 17 साल से सेवा देने वाले संतोष कई बार सांप पकड़ने का अनुभव रखते थे। इस हादसे से उनकी पत्नी, बेटा, बेटी और सहकर्मियों में भारी शोक छाया हुआ है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article