भोपाल

Dhartiputra: MP में 20 साल से कैसे है भाजपा की सरकार? सुनिए, छतरपुर की जनता ने क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 12, 2023, 09:05 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Election: मध्य प्रदेश में इस वक्त चुनाव को लेकर खासी सरगर्मियां हैं और सभी राजनीतिक दल अपने कील कांटे दुरूस्त कर रहे हैं।

Image

सुनिए, छतरपुर के लोगों की बेबाक राय

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चुनावी मोड में हैं और जमकर प्रदेश के दौरे कर रहे हैं साथ ही वो लोगों के बीच मिलजुल रहे हैं, जनता का प्यार भी उन्हें मिल रहा है वहीं प्रदेश की बात करें तो वहां पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और जनता के बीच जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत के खास कार्यक्रम धरतीपुत्र (Dhartiputra) के माध्यम से जनता की नब्ज टटोलने का काम किया जा रहा है, इसी क्रम में छतरपुर विधानसभा (chhatarpur vidhansabha) में लोगों से बात की।

MP विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा? सुनिए, छतरपुर के लोगों की बेबाक राय

VHP नेता प्रिया महतो ने कहा- जो हिंदुत्व की बात करेगा, वही जनता के दिलों पर राज करेगा. सनातन की लहर MP ही नहीं दुनियाभर में है'

वहीं BJP नेता ललित ने कहा--'2003 का मध्य प्रदेश अब बदल गया है, बिजली से सड़क तक सुधार हुआ है इसलिए शिवराज सरकार की वापसी होगी' वहीं कुछ लोगों का कहना था- 'शिवराज सरकार में काम हुआ है, महिलाओं को Ladli Behna Scheme का लाभ मिला है, सब खुश हैं..'

छतरपुर में विधानसभा सीटें का बात करें तो-

1-महाराजपुर

2-छतरपुर

3-बिजावर

4-मलेहरा

5-चंदला

6-राजनगर

छतरपुर में लोकसभा सीटें का बात करें तो-

1-टीकमगढ़

2-खजुराहो

3-दमोह

अब देखने वाली बात ये है कि छतरपुर की जनता किस पार्टी के पक्ष में वोट करती है और किसको सत्ता की चाबी सौंपेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article