भोपाल

एमपी के शाजापुर में भीषण सड़क हादसा; दो गाड़ियों के आमने-सामने भिड़ने से 2 की मौत, 2 अन्य घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह टक्कर दो गाड़ियों के आमने-सामने भिड़ने से हुई, जिसमें एक पक्ष कुख्यात अपराधी वाहिद खान से जुड़ा था। हादसा आगर-दुपाड़ा रोड पर कटवरिया गांव के पास घटित हुआ।

Image

शाजापुर में भीषण सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Shajapur Road Accident: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह टक्कर शाजापुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर, आगर-दुपाड़ा रोड पर स्थित कटवरिया गांव के पास हुई।

दुपाड़ा चौकी प्रभारी अंकित इतवाडिया के मुताबिक, 35 वर्षीय मांगीलाल शर्मा सब्जी लेकर बाजार जा रहे थे, वहीं 28 वर्षीय वाहिद खान दूसरी दिशा से अपने वाहन से आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में खान के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहिद खान एक कुख्यात अपराधी था, जिस पर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) भी लगाया गया था। वह हाल ही में, 16 सितंबर को जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article