भोपाल

अश्लील वीडियो के बहाने हनीट्रैप के जाल में फंसा अधेड़, आरोपियों ने की लाखों की मांग; पुलिस ने लिया ऐसे एक्शन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला हनीट्रैप मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर 52 वर्षीय अधेड़ को फंसाया। अश्लील वीडियो बनाकर फिरौती की मांग की गई और धमकी दी गई कि वीडियो वायरल कर झूठा केस दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं।

Image

टीकमगढ़ में हनीट्रैप का मामला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tikamgarh Honeytrap Case: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर के स्यावनी गांव निवासी 52 वर्षीय अधेड़ को जाल में फंसाया। युवती ने पहले उसे टीकमगढ़ बुलाया और फिर उसके साथ अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे बंधक बनाकर उसके परिवार से 6 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। युवती और उसके साथियों ने धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और पुलिस में झूठा बलात्कार का केस दर्ज कराया जाएगा।

पुलिस ने किया ऐसे गिरफ्तार

इस पूरे मामले की जानकारी अधेड़ के भतीजे ने टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जाल बिछाया। भतीजे को 6 लाख रुपये की रकम के साथ तय स्थान पर भेजा गया। जैसे ही युवती पैसे लेने पहुंची, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवती ने अपने दो साथियों के नाम भी उजागर किए, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

राजीनामा के नाम पर ब्लैकमेलिंग

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि युवती इससे पहले भी कई लोगों को झूठे केस में फंसा चुकी है और मोटी रकम वसूल चुकी है। उसके खिलाफ पहले भी दुष्कर्म के आरोप लगाकर राजीनामा के नाम पर ब्लैकमेलिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 308(5), 127(2), और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही युवती को न्यायालय में पेश किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'