भोपाल

Bhopal में 5 सितारा जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने खुद को गोली से उड़ाया, जानें क्यों की आत्महत्या

एमपी की राजधानी भोपाल स्थित हेरिटेज होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा है।

Image

जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद

Photo : Twitter

भोपाल: विख्यात हेरिटेज होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने बुधवार को खुद को गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक, डिप्रेशन के चलते उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उनकी मौत से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। 72 साल के नादिर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिप्रेशन में थे नादिर रशीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइव स्टार होटल के मालिक की घर के बाथरूम में गोली लगने से संदिग्ध मौत हुई। हालांकि, पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। नादिर रशीद भोपाल के श्यामला हिल्स थाना इलाके की श्यामला कोठी में परिवार के साथ रहते थे। फैमिली में दो बेटे हैं। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी कि आत्महत्या की असल वजह क्या है क्योंकि पुलिस को घटनास्थल से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, होटल कारोबारी नादिर रशीद लंबे समय से बीमारी की वजह से डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे। वहीं, नादिर रशीद की मौत के बाद उनकी पत्नी सोनिया की तबीयत भी खराब हो गई है। फैमिली डॉक्टर घर पर उनका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article