भोपाल

MP में हैवानियत! तीन नाबालिगों ने 13 साल की बच्ची के साथ किया गैंगरेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

गुना में तीन नाबालिगों ने 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की भूसा लाने के लिए बाहर गई थी। तभी आरोपी उसे पकड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image

गुना में नाबालिग के साथ गैंगरेप

Guna Minor Gangrape: मध्य प्रदेश के गुना से एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जहां एक 13 साल की बच्ची के साथ तीन नाबालिग लकड़ों ने रेप किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बाड़े में भूसा लाने गई थी बच्ची

एक अधिकारी ने बताया कि किशोरों ने सोमवार की दोपहर को कथित अपराध किया, और पुलिस को इसकी सूचना मंगलवार को दी गई। बमोरी थाने के सहायक उपनिरीक्षक अरविंद गौड़ ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जब लड़की भूसा लाने के लिए बाहर गई थी, तब 16-17 साल की उम्र के नाबालिगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया।

बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज

उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article