Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका की जमकर पिटाई और मारपीट का मामला सामने आया है। साथ ही इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। कई लोग हाथ में लाठी डंडे लिए महिला की पिटाई कर रहे हैं। वहीं, महिला की बच्चियों अपनी मां को बचाने के लिए बीच बचाव कर रहे हैं।
दबंगों ने की पिटाई
हालांकि, दबंग की लाठी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारी-बारी से तीन बच्चियों की भी पिटाई कर दी गई। यह घटना महनार थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चंदेल गांव की बताई जा रही है, जहां आंगनबाड़ी सहायिका अपनी तीन बच्चियों के साथ रहकर आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग उनकी बच्चियों के साथ गलत मनसे से छेड़छाड़ का प्रयास किया और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
महिला और बच्चियां अस्पताल में भर्ती
महिला ने जब बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया, तो दबंगों ने महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। दबंगों ने महिला को सरेआम सड़क पर ले जाकर लाठी डंडे से बरसाना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी काफी से तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में महिला और उसकी तीन बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गईं हैं, जिन्हें महनार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
