भोपाल

Bhopal Flight News: भोपाल से उदयपुर के बीच शुरू होगी फ्लाइट सेवा, दिल्ली-मुंबई के लिए इस माह से शुरू होगी उड़ान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 07:45 PM IST

Bhopal Airport: भोपाल के एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए नवंबर महीने से फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसका शेड्यूल दोपहर के समय रहेगा। इंडिगो की ओर से यह उड़ान शुरू की जा रही है। यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।

Image

भोपाल से उदयपुर के बीच शुरू होगी उड़ान सेवा।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिगो की ओर से शुरू की जाएगी उड़ान सेवा
  • मुंबई-दिल्ली के लिए विंटर शेड्यूल में शुरू की जाएगी फ्लाइ
  • कोरोनो काल के समय बंद की गई फ्लाइट्स को भी किया जाएगा शुरू

Bhopal News: भोपाल से उदयपुर तक फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। इंडिगो की ओर से ढाई साल बाद भोपाल से उदयपुर के बीच फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रहा है। इस उड़ान सेवा की शुरुआत नवंबर महीने में करने की तैयारी कंपनी ने शुरू कर दी है। बता दें कि एअर इंडिया भी भोपाल से दिल्ली और मुंबई के लिए शाम के समय फ्लाइट्स की शुरुआत विंटर शेड्यूल के दौरान ही करने की योजना बना रही है। इन दोनों ही फ्लाइट्स का शेड्यूल कुछ इस तरह होगा कि वे पहले की तरह रात में 11 बजे के पहले भोपाल से रवाना की जा सकें।

बता दें कि साथ ही दिल्ली व मुंबई से देर रात व मिलने वाली कनेक्टिंग विदेशी फ्लाइट्स में यात्री सफर तय कर सकेंगे। राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया है कि, इंडिगो ने शेड्यूल में उदयपुर को जोड़ लिया है। जल्द इसका शेड्यूल फाइनल होने ही वाला है। संभवत: यह उड़ान नवंबर में शुरू की जाएगी। वहीं, एअर इंडिया की शाम की दिल्ली व मुंबई के लिए फ्लाइट्स चलना फाइनल कर दिया गया है।

इस समय पर होगी फ्लाइट

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की ओर से नवंबर में शुरू की जाने वाली फ्लाइट को दोपहर के समय चलाने की योजना बनाई जा रही है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पहले भी इस फ्लाइट को दोपहर के समय राजा भोज एयरपोर्ट से संचालित किया जाता था। बता दें कि, इस फ्लाइट सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिल जाएगी।

एअर इंडिया शुरू करेगी पुरानी उड़ानें

जानकारी के लिए बता दें टाटा के स्वामित्व वाली एअर इंडिया विंटर शेड्यूल में कुछ नए और कुछ पुराने डेस्टीनेशन के लिए उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए ऑर्डर प्लेस कर दिया गया है। संभावना है कि, यह एयरक्राफ्ट नवंबर अंत या दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भोपाल एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। इनके एयरक्राफ्ट के आते ही दिल्ली व मुंबई के लिए शाम के समय कोरोनाकाल के पहले चलने वाली उड़ान सेवा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'