भोपाल

Bhopal News: महिला डॉक्टर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल के टीटी नगर इलाके में 27 वर्षीय महिला डॉक्टर शिवांगी यादव ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह तुलसी नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी और एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद ही आगे जांच की दिशा तय की जाएगी।

Image

सांकेतिक फोटो (PC-istock)

Photo : iStock

Bhopal News: भोपाल के टीटी नगर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक 27 वर्षीय महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस कारण अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घर में फंदे से लटका मिला शव

मृतक महिला डॉक्टर की पहचान 27 वर्षीय शिवांगी यादव के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ तुलसी नगर में रहती थी। शिवांगी ने मंगलवार रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को उसका शव रात 8 बजे फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे लेकर जेपी अस्पताल गए, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर रही थी डॉक्टर

शिवांगी एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही थी। उसके पिता कृष्ण कुमार यादव एक रिटायर्ड होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर हैं। पुलिस के अनुसार, मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article