भोपाल

इंदौर में डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पूरे इलाके का सर्वेक्षण शुरू

मध्य प्रदेश के इंदौर में डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है और पूरे इलाके का विस्तृत सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

मध्य प्रदेश के इंदौर में डेंगू के आठ मरीज मिले हैं। डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया और विस्तृत सर्वेक्षण शुरू कर दिया। इंदौर के जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के शिविर में जांच के दौरान सांगवी गांव में एक और सगड़ोद गांव में सात डेंगू मरीज मिले।

सभी खतरे से बाहर

पटेल ने बताया कि डेंगू के सभी आठ मरीजों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें दो नाबालिग लड़कियां और 72 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमने दोनों गांवों में सर्वेक्षण किया, तो हमें मवेशियों को पानी पिलाने के पात्रों में डेंगू का लार्वा मिला। यह लार्वा नष्ट कर दिया गया है और गांव वालों को ताकीद की गई है कि वे इन पात्रों का पानी वक्त-वक्त पर बदलते रहें।

डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान शुरू

इंदौर के जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। बता दें कि देशभर में डेंगू के खिलाफ मुहिम चलता रहता है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'