भोपाल

Dhartiputra: देश बचाना है तो मोदी-मामा को लाना होगा, न हुआ ऐसा तो गुलाम हो जाएंगे...चुनाव से पहले बोले इंदौरवासी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 14, 2023, 10:20 PM IST

Madhya Pradesh Elections 2023: चर्चा के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता की ओर से दावा किया गया- जब-जब सनातन पर हमले हुए तब तब उसके जवाब मिले हैं। जब अंग्रेज और मुगल सनातन का कुछ न कर सके तो ये 56 लोग मिलकर सनातन का क्या बिगाड़ेंगे?

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

चुनावी सूबे मध्य प्रदेश में आम लोगों का मानना है कि अगर देश को बचाना है तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तब देश गुलाम हो जाएगा और अंग्रेजों वाले दौर से भी बदतर हालात हो जाएंगे।

ये बातें गुरुवार (14 सितंबर, 2023) को आपके प्रिय हिंदी चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के "धरतीपुत्र" शो के जरिए सामने आई। फिलहाल बीजेपी शासित सूबे के इंदौर शहर में चैनल के पत्रकार विद्यानाथ झा लोगों के मूड को समझने निकले थे।

देखिए, शो के दौरान क्या कुछ हुआ:

चर्चा के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता की ओर से दावा किया गया- जब-जब सनातन पर हमले हुए तब तब उसके जवाब मिले हैं। जब अंग्रेज और मुगल सनातन का कुछ न कर सके तो ये 56 लोग मिलकर सनातन का क्या बिगाड़ेंगे?

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता पीयूष जोशी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि यह गठबंधन देश तोड़ने के लिए बना है तो मोदी महंगाई कम नहीं कर पाए। वह दो करोड़ लोगों को रोजगार भी नहीं दे पाए। पेट्रोल-डीजल के रेट भी कम नहीं कर सके।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article